
श्री हिंगुलायै नमः
ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा)
मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय समाज का केंद्रीय संगठन
Akhil Bhartiya Marwadi Brahmkshatriya community united for social, cultural, and educational upliftment.

समाज चिंतन एवं विज़न संगम – 2026
संगम विचारों का, संकल्प भविष्य का
Vision Sangam 2026 · September 2026 · Jodhpur
समाज के वर्तमान एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार करने हेतु आयोजित एक ऐतिहासिक चिंतन। ₹500 का सहयोग-योगदान देकर पंजीकरण करें।
खत्रीसंगम में आपका स्वागत है
Welcome to Khatrisangam
ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा) द्वारा सृजित व ब्रह्मक्षत्रिय समाज को समर्पित इस वेब साइट में आपका स्वागत है।
इस वेबसाइट का एक हिस्सा समाज के बारे में (About Samaj) नामक विभाग से है। इसमें दी गयी सामग्री हमारे समाज के प्रकाशनों, वेब साइट्स, संस्थाओं के प्रतिवेदन, समाज बंधुओं से बातचीत, इंटरनेट व सार्वजनिक मंचों पर उपलब्ध जानकारियों व छाया चित्रों और कार्यकर्ताओं की जानकारी पर आधारित है। समाज व सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक दृष्टिकोण केंद्रित किया गया है। आशा है इस वेबसाइट पर संचित ये जानकारियां सभी के लिये विशेषतः नयी पीढी व आने वाली पीढियों के लिये उपयोगी व ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी।
फैमीलीज डाटा में सभी परिवारों व परिवारजनों का विस्तृत विवरण फीड करने हेतु आप आमंत्रित हैं। इससे परिवारों का बहुउद्देश्यीय डिजीटल रजिस्टर बनेगा, जो महत्वपूर्ण व उपयोगी सिद्ध होगा। विवाह योग्य युवक युवतियों की जानकारी भी इस रजिस्टर से मिलेगी तथा इस उद्देश्य के लिये समम समय पर विशेष प्रबंध जैसे परिचय संगम भी आयोजित किये जायेंगे।
प्रोफेशनल्स डायरेक्टरी के अन्तर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ जैसे प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ, उद्यमी, प्रोफेशनल्स, समाजसेवी आदि अपना विवरण फीड करने हेतु आमंत्रित हैं। इससे बनने वाली डायरेक्टरी से प्रोफेशनल्स अपना नेटवर्क स्थापित कर सकेंगे व समाज बंधु भी उनके बारे में जान सकेंगे। इनके वेबीनार, सेमीनार, कॉन्क्लेव, कॉन्फ्रेंस आदि भी आयोजित करने का प्रयास किया जायेगा।
घटनाओं, गतिविधियों व समाचारों का भी समावेश वेब साइट में किया जायेगा।
इस प्रकार समाज की संस्कृति, इतिहास, वर्तमान स्थिति व समाज की धरोहरों का प्रकाशन कर यह वेबसाइट भी समाज की धरोहर बनेगी। समाज संगठन व सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने का मंच भी यह वेबसाइट बनेगी। इस डिजिटल क्रांति में समाज के प्रत्येक बंधु की सहभागिता अपेक्षित है।
जय श्री हिंगलाज।
Our Mission
हमारा उद्देश्य
Unity / एकता
समस्त मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय समाज में एकता स्थापित करना और विविध सदस्यों को एक साथ लाना।
Social & Educational Upliftment
समाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वांगीण उन्नति करना।
Community Welfare
समाज के आबालवृद्ध, अनाथ, उपेक्षित, असहाय व कमजोर अंगों की सहायता करना।
Heritage & Culture
सामाजिक व सांस्कृतिक परम्पराओं को अक्षुण्ण रखते हुये बदलते समय के अनुसार परिष्कृत करना।
Services & Programs
Membership Registration
Conclave 2026
Scholarships
Donor Program
News & Updates

World Hero Brahmakshatriya Captain Smit Machhar
🙏 श्री हिंगुलायै नमः 🙏 🌐 Khatrisangam.org महासभा सृजित व संचालित समाज का पोर्टल 📅 02.10.2026 🇮🇳 *ब्रह्मक्षत्रिय कैप्टन श्री स्मित मच्छर* 🇮🇳 हम प्रतिदिन परिवार पंजीकरण की प्रगति का विवरण यहाँ प्रकाशित करते हैं, लेकिन आज एक व्यक्ति विशेष की चर्चा करना चाहते हैं। *जी हाँ, कैप्टन श्री स्मित मच्छर की।* 30 सितम्बर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के भीतर सह-पायलट द्वारा किए गए हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने अदम्य साहस, धैर्य और असाधारण सूझबूझ का परिचय देते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता प्राप्त की, जिससे यात्रियों और अन्य क्रू सदस्यों को हस्तक्षेप करने का अवसर मिला। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। विमान में लगभग 180 लोग सवार थे। उनके इस साहस और प्रसंगावधान की भारत सहित विश्वभर में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित से बातचीत कर उनके साहस की सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी उनके साहस की प्रशंसा की है। 🔎 *कैप्टन स्मित मच्छर कौन हैं?* घटना के बाद प्रारम्भिक समाचारों में उनका उपनाम अलग-अलग रूपों में—*मच्छर, मच्छार और माछर*—लिखा गया। स्वाभाविक रूप से हम ही नहीं, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक पत्रकार भी उनके उपनाम और सामाजिक पृष्ठभूमि के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहे। इसी क्रम में कुछ समाचारों में उन्हें अन्य समुदायों से भी जोड़ा गया। बाद में उपलब्ध पारिवारिक एवं सामुदायिक जानकारी के आधार पर यह सामने आया कि *कैप्टन श्री स्मित मच्छर ब्रह्मक्षत्रिय समाज से हैं और उनकी नुख “मच्छर” है।* इसकी पुष्टि के लिए हमने गुजरात में कुछ स्रोतों से संपर्क किया। जयपुर में गुजरात मूल के श्री ललितकुमारजी छाटबार निवास करते हैं। उनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया— «*“जय हिंगलाज Sir,* कैप्टेन श्री स्मित मच्छर मूलनिवासी वढवाण, जिला सुरेंद्रनगर, गुजरात के हैं और हमारे ब्रह्मक्षत्रिय हैं। 70-80 साल पहले उनका परिवार और हमारा परिवार एक ही गांव वढवाण में आमने-सामने की गली में रहते थे। स्मित भाई के परदादा और हमारे परदादा समय रहते माइग्रेट हो गए। उनका परिवार मुंबई और हमारा एक परिवार 1940 में ध्रागध्रा, जिला सुरेंद्रनगर, स्थानांतरित हो गया। उनका और हमारा पुश्तैनी घर अभी भी वहाँ है। कुछ मच्छर परिवार हमारे रिश्ते में भी हैं। मैं और मेरा परिवार यहाँ 1990 से जयपुर में रहते हैं। हमारे परिवार के अन्य बंधु ध्रागध्रा और मुंबई में निवास करते हैं। हमारा और मच्छर परिवार का कोई संपर्क नहीं है, *लेकिन ब्रह्मक्षत्रिय होने के नाते और पुराने पड़ोसी होने का हम गर्व महसूस करते हैं।* गुजरात में अहमदाबाद, सौराष्ट्र, काठियावाड़, झालावाड़ और मुंबई तथा USA, UK आदि में बहुत सारे मच्छर परिवार निवास करते हैं। श्री स्मित मच्छर के लिए हम जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। 🙏 *जय हिंगलाज* 🙏”» कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार की गुजरात के वढवाण से जुड़ी पृष्ठभूमि की पुष्टि हाल की मीडिया रिपोर्टों में भी हुई है तथा *उन्हें ब्रह्मक्षत्रिय (खत्री) समुदाय से संबंधित बताया गया है।* 👨👩👦 *परिवार की जानकारी* कैप्टन स्मित मच्छर के पिता का नाम श्री भूपेंद्रभाई मच्छर तथा माता का नाम श्रीमती गीताबेन मच्छर है। उनके परिवारजनों के साक्षात्कार भी सामने आए हैं। *उनकी बहन के साक्षात्कार में उन्होंने श्री स्मित को ब्रह्मक्षत्रिय समाज का गौरव बताया है।* 🎥 बहन के साक्षात्कार का लिंक: https://www.facebook.com/share/v/19o7XXVbFh/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छर से बातचीत की तथा उनके परिवारजनों से संपर्क किया। प्रधानमंत्री ने उनके साहस और सूझबूझ की प्रशंसा की है। गुजरात सरकार ने भी कैप्टन मच्छर के असाधारण साहस के लिए ‘*विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार*’ प्रदान करने की घोषणा की है। 💐 *समाज का गौरव* गुजरात में हमारे ब्रह्मक्षत्रिय समाज के अनेक बंधुओं ने श्री स्मित मच्छर के साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय समाज के हमारे गणमान्य महानुभावों ने भी कैप्टन श्री स्मित मच्छर को “*ज्ञाति रत्न” — “ब्रह्मक्षत्रिय गौरव*” सम्मान प्रदान करने की अनुशंसा महासभा से की है। यह केवल एक व्यक्ति के साहस का सम्मान नहीं, बल्कि उस साहस, कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य और मानवता का सम्मान है, जिसने संकट की घड़ी में अनेक लोगों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 🌹 खत्रीसंगम पोर्टल टीम कैप्टन श्री स्मित मच्छर का सम्मान, अभिनंदन एवं हार्दिक शुभकामनाओं के साथ शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना करती है। 🇮🇳 जय भारत। 🇮🇳 🙏 जय हिंगलाज। 🙏 टीम खत्रीसंगम पोर्टल 📞 9509292999, 9413329265
Read More
पंजीकरण की तारीख एवं अन्य परिवर्तनों की घोषणा
श्री हिंगुलायै नमः ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन – महासभा Web Address : khatrisangam.org Email:brahmkhatrimahasabha@gmail.com समाज चिंतन एवं विजन संगम – 2026 संगम विचारों का, संकल्प भविष्य का दिनांक : 31.08.2026 पंजीकरण की तारीख एवं अन्य परिवर्तनों की घोषणा माननीय समाज बंधुओं एवं समाज बहनों! जय श्री हिंगलाज। समाज बंधुओं से प्राप्त फीडबैक एवं वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विजन संगम 2026 के संबध में महासभा द्वारा निम्नलिखित परिवर्तनों एवं सुविधाओं की घोषणा की जाती है: * पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 30.09.2026 तक बढ़ाई जाती है। * प्राप्त फीडबैक के अनुसार संगम की तारीख की घोषणा कुछ दिनों में कर दी जाएगी। * ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ पंजीकरण के कुछ अन्य सरल तरीके भी अपनाये जा सकेंगे। जैसे - व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण: अपना नाम, पिता/पति का नाम, नुख एवं स्थान (पता), मोबाइल नम्बर व ईमेल आईडी लिखकर हमें WhatsApp कर सकते हैं। पंजीकरण की योगदान राशि महासभा के खाते में ट्रांसफर कर उसकी स्क्रीनशॉट भी WhatsApp कर सकते हैं। समूह में पंजीकरण: अपने स्थान पर समाजबंधु मिलकर संगम में भाग लेने के इच्छुक महानुभावों की सूची तैयार कर सकते हैं। उसमें सभी के नाम, पिता/पति का नाम, नुख एवं स्थान (पता), मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी लिखकर तथा सभी की योगदान राशि महासभा के खाते में संयुक्त रूप से ट्रांसफर कर स्क्रीनशॉट WhatsApp से भेज सकते हैं या ईमेल भी कर सकते हैं। पूर्व में घोषित विषयों में किसी एक का चयन करने का आग्रह है ताकि विचार प्रस्तुतकर्ताओं की सूची पहले ही तैयार की जा सके। अपने विचार पहले से लिखकर हमें वॉट्स एप पर या ईमेल से भेज देंगे तो और भी आसानी रहेगी। सक्रिय एवं अग्रणी समाजबंधुओं से विशेष आग्रह है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी पहल करें और अधिकाधिक समाजबंधुओं को संगम से जोड़ें। प्रतिभागियों के विवरण किसी भी सुविधाजनक माध्यम से हमें भेज दें। इससे संगम में सहभागियों की संख्या का पूर्वानुमान लगाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएँ करने में हमें विशेष सुविधा होगी। यदि किसी कारणवश पहले से पंजीकरण नहीं कर पाते हैं तो भी संगम में अवश्य पधारें। वहाँ पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। आपकी मांग एवं सुझावों के अनुरूप उपर्युक्त परिवर्तन एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। अब हमारा सामूहिक प्रयास अधिकाधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करना होना चाहिए। इस खुले अधिवेशन में आपका वैचारिक योगदान महत्वपूर्ण है। आपका स्वागत है। धन्यवाद। भवनिष्ठ, जेठानंद कीरी - अध्यक्ष 📱 WhatsApp : 7791077900 पुष्पकुमार भूत - महासचिव 📱 WhatsApp : 9414134392
Read More
Vision Convention 2026
श्री हिंगुलायै नमः ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन – महासभा khatrisangam.org brahmkhatrimahasabha@gmail.com समाज चिंतन एवं विजन संगम – 2026 संगम विचारों का, संकल्प भविष्य का माननीय समाज बंधुओं! जय श्री हिंगलाज। समाज के वर्तमान एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चिंतन, संवाद एवं दूरदर्शी कार्ययोजना (Vision Program) तैयार करने के उद्देश्य से महासभा द्वारा सितंबर 2026 में जोधपुर में "समाज चिंतन एवं विजन संगम – 2026" आयोजित किये जाने की घोषणा करते हुये प्रसन्नता है। संगम में निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श व चिंतन किया जायेगा — - सगाई एवं वैवाहिक संबंधों में आ रही कठिनाइयाँ तथा उनके समाधान। - विवाह पश्चात उत्पन्न होने वाली चुनौतियाँ एवं सामाजिक सहयोग की व्यवस्था। - समाज के रीति-रिवाज व परम्परायें। - शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता कोष की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण। - युवा एवं महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन तथा उनकी सक्रिय सहभागिता। - समाज को ओबीसी में स्थान दिलाने के प्रयास। - राजनीति एवं प्रशासनिक सेवाओं में समाजबंधुओं की सक्रिय भागीदारी। - समाज के संगठन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त एवं प्रभावी बनाना। - महासभा की आमसभा एवं संविधान में आवश्यक संशोधनों पर विचार। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी समाजबंधु एवं समाजबहनों को इस ऐतिहासिक सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया जाता है। कृपया ₹500 का सहयोग-योगदान देकर यहां दिए गए पंजीकरण लिंक : https://khatrisangam.org/vision-convention-2026 के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म भरें तथा इस ऐतिहासिक चिंतन संगम के सहभागी बनें। समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आपके विचार, सुझाव एवं सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विजन संगम 2026 का मंच अभिव्यक्ति के लिये खुला रहेगा। जो समाजबंधु अथवा समाजबहन चिंतन संगम में अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण फॉर्म में अपनी अभिव्यक्ति देने की इच्छा अवश्य दर्ज करनी होगी। साथ ही, निर्धारित चार विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा, जिस पर वे अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। अतः रजिस्ट्रेशन फॉर्म में विचार अभिव्यक्ति कॉलम में “हां” चयनित करें व अपने विषय (किसी एक) पर टिक अवश्य करें। अभिव्यक्ति की समयावधि उपलब्ध समय एवं विषय की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित की जाएगी। प्रत्येक वक्ता से अपेक्षा होगी कि वे निर्धारित विषय पर ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने विचार रखेंगे। व्यापक चिंतन के बाद विजन प्रोग्राम की घोषणा की जाएगी। चिंतन व विजन संगम जोधपुर में आयोजित होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम स्थल व तारीख की घोषणा की जाएगी। आरंभिक तौर पर 800 समाज बंधुओं / बहनों के लिए व्यवस्था पहले आओ - पहले पाओ के सिद्धांत पर केंद्रित है। अतः आज ही पंजीकरण करें और चिंतन व परिवर्तन के सहभागी बनें। पंजीकरण की अंतिम तिथि : 31 अगस्त 2026. धन्यवाद। भवनिष्ठ, पुष्प कुमार भूत - 9414134392 जेठानंद कीरी - 7791077900 महासचिव अध्यक्ष
Read More