कुलदेवी श्री हिंगलाज
Kuldevi Shri Hinglaj - Our Divine Mother Goddess
श्री हिंगुलायै नमः

श्री हिंगलाज मुख्य शक्तिपीठ
Main Shakti Peeth - Baluchistan
कुलदेवी श्री हिंगलाज
श्री हिंगलाज माता हमारी कुल देवी है। दक्ष यज्ञ के विनाशोपरांत सती का ब्रह्मरंघ्र जिस स्थान पर गिरा, वह स्थान मुख्य शक्तिपीठ बना। श्री हिंगलाज मुख्य शक्तिपीठ वर्तमान में बलुचिस्तान में है।
रावण वध पश्चात भगवान श्री राम ने ब्रह्महत्या निवारणार्थ श्री हिंगलाज शक्तिपीठ की यात्रा की।
ऋषि दधीचि ने ब्रह्मक्षत्रियों को श्री हिंगलाज को कुलदेवी मानकर माता की भक्ति करने का आदेश दिया। ऋषि ने श्री हिंगलाज मंत्र भी दिया।
कालान्तर में अनेक स्थानों पर श्री हिंगलाज के विग्रह स्थापित कर मां के मंदिरों का निर्माण हुआ। ब्रह्मक्षत्रियों पर मां की विशेष कृपा है। माता हिंगलाज हमारी ऊर्जा, शक्ति व एकता का स्रोत है। हमारी आस्था में कोई कमी नहीं है। ऊर्जा व समृद्धि का प्रसाद श्री हिंगलाज हमें अनवरत प्रदान कर रही है।
श्री हिंगलाज मंत्र
Shri Hinglaj Mantra
ॐ हिंगुले परम हिंगुले, अमृत रूपिणी।
तनुशक्ति मनः शिवे, श्री हिंगुलाय नमः।।
ऋषि प्रदत्त श्री हिंगलाज मंत्र माता की भक्ति का बड़ा साधन है। मंत्र मन को नियंत्रित करने वाला उपकरण है। मनन से जो मुक्ति दिलाए वही मंत्र है।
यह ध्वनि की दिव्य ऊर्जा है, जो चित्त को शुद्ध कर मां से जोड़ती है। यह जुड़ाव बना रहे व जीवन सफल होता रहे, यही प्रार्थना है।
जय श्री हिंगलाज
Jai Shri Hinglaj
