HomePrograms and News

Programs and News

कार्यक्रम एवं समाचार - Stay updated with our community programs and latest news

Latest News

Vision Convention 2026
7/26/2026

Vision Convention 2026

श्री हिंगुलायै नमः ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन – महासभा khatrisangam.org brahmkhatrimahasabha@gmail.com समाज चिंतन एवं विजन संगम – 2026 संगम विचारों का, संकल्प भविष्य का माननीय समाज बंधुओं! जय श्री हिंगलाज। समाज के वर्तमान एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चिंतन, संवाद एवं दूरदर्शी कार्ययोजना (Vision Program) तैयार करने के उद्देश्य से महासभा द्वारा सितंबर 2026 में जोधपुर में "समाज चिंतन एवं विजन संगम – 2026" आयोजित किये जाने की घोषणा करते हुये प्रसन्नता है। संगम में निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श व चिंतन किया जायेगा — - सगाई एवं वैवाहिक संबंधों में आ रही कठिनाइयाँ तथा उनके समाधान। - विवाह पश्चात उत्पन्न होने वाली चुनौतियाँ एवं सामाजिक सहयोग की व्यवस्था। - समाज के रीति-रिवाज व परम्परायें। - शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता कोष की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण। - युवा एवं महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन तथा उनकी सक्रिय सहभागिता। - समाज को ओबीसी में स्थान दिलाने के प्रयास। - राजनीति एवं प्रशासनिक सेवाओं में समाजबंधुओं की सक्रिय भागीदारी। - समाज के संगठन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त एवं प्रभावी बनाना। - महासभा की आमसभा एवं संविधान में आवश्यक संशोधनों पर विचार। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी समाजबंधु एवं समाजबहनों को इस ऐतिहासिक सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया जाता है। कृपया ₹500 का सहयोग-योगदान देकर यहां दिए गए पंजीकरण लिंक : https://khatrisangam.org/vision-convention-2026 के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म भरें तथा इस ऐतिहासिक चिंतन संगम के सहभागी बनें। समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आपके विचार, सुझाव एवं सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विजन संगम 2026 का मंच अभिव्यक्ति के लिये खुला रहेगा। जो समाजबंधु अथवा समाजबहन चिंतन संगम में अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण फॉर्म में अपनी अभिव्यक्ति देने की इच्छा अवश्य दर्ज करनी होगी। साथ ही, निर्धारित चार विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा, जिस पर वे अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। अतः रजिस्ट्रेशन फॉर्म में विचार अभिव्यक्ति कॉलम में “हां” चयनित करें व अपने विषय (किसी एक) पर टिक अवश्य करें। अभिव्यक्ति की समयावधि उपलब्ध समय एवं विषय की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित की जाएगी। प्रत्येक वक्ता से अपेक्षा होगी कि वे निर्धारित विषय पर ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने विचार रखेंगे। व्यापक चिंतन के बाद विजन प्रोग्राम की घोषणा की जाएगी। चिंतन व विजन संगम जोधपुर में आयोजित होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम स्थल व तारीख की घोषणा की जाएगी। आरंभिक तौर पर 800 समाज बंधुओं / बहनों के लिए व्यवस्था पहले आओ - पहले पाओ के सिद्धांत पर केंद्रित है। अतः आज ही पंजीकरण करें और चिंतन व परिवर्तन के सहभागी बनें। पंजीकरण की अंतिम तिथि : 31 अगस्त 2026. धन्यवाद। भवनिष्ठ, पुष्प कुमार भूत - 9414134392 जेठानंद कीरी - 7791077900 महासचिव अध्यक्ष

Read More
Parichay Sangam 2026 Online Directory now available
6/15/2026

Parichay Sangam 2026 Online Directory now available

🌸 *परिचय संगम 2026* *महासभा का प्रकल्प* 📖 *परिचय संगम 2026 के पंजीकृत प्रत्याशियों की PDF ई-बुक एवं ऑनलाइन मैट्रीमोनियल डायरेक्टरी अब उपलब्ध है।* 📘 *PDF E-Book* https://drive.google.com/file/d/1oj38uZgVjcmEyOTyoZqdwl5bBigqMFPd/view?usp=drivesdk 📌 *ऑनलाइन मैट्रीमोनियल डायरेक्टरी* https://khatrisangam.org/parichay-sangam/directory 💡 ऑनलाइन डायरेक्टरी अधिक स्मार्ट, सुविधाजनक एवं इंटरैक्टिव माध्यम है। ❤️ किसी प्रत्याशी में रुचि व्यक्त करने हेतु उसकी प्रोफ़ाइल खोलें और *"Express Interest"* बटन पर क्लिक करें। आपका संदेश संबंधित प्रत्याशी/परिवार को ई-मेल द्वारा प्रेषित हो जाएगा। 🔐 डायरेक्टरी का उपयोग करने के लिए *Parichay Sangam 2026 ID* अथवा *Family Registration ID* से लॉगिन करें। सभी पंजीकृत परिवारों एवं प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ। 🙏 *टीम, परिचय संगम 2026*

Read More
Parichay Sangam 2025 First Anniversary
5/31/2026

Parichay Sangam 2025 First Anniversary

🌸 *परिचय संगम 2025 की प्रथम वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएँ* 🌸 एक वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुई परिचय संगम 2025 की यह प्रेरणादायी यात्रा आज अपनी प्रथम वर्षगांठ पर पहुँच गई है। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के परिवारों, युवाओं एवं अभ्यर्थियों को जोड़ने वाला एक सशक्त सेतु सिद्ध हुआ है। अनेक परिचयों को संबंधों में परिवर्तित करने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिचय संगम का यह पावन अभियान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा समाज को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए आयाम प्रदान करता रहे। 💐 *परिचय संगम 2025 की प्रथम वर्षगांठ पर सभी आयोजकों, सहयोगियों, अभ्यर्थियों एवं परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।* 💐 *जय श्री हिंगलाज!* 🙏 *जय समाज!* 🌹

Read More
Parchay Sangam 2026 - Venue and Dates
4/19/2026

Parchay Sangam 2026 - Venue and Dates

श्री हिंगुलायै नमः ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा) वेबसाइट khatrisangam.org इमेल brahmkhatrimahasabha@gmail.com परिचय संगम 2026 की सहयोगी संस्था श्री खत्री समाज (पंचायत), बालोतरा परिचय संगम 2026 स्थान व तारीखों की घोषणा माननीय समाज बंधुओं! जय श्री हिंगलाज। कुलदेवी मां श्री हिंगलाज की असीम कृपा से, दिनांक 25.03.2026 की पूर्व घोषणा के क्रम में परिचय संगम 2026 के दो दिवसीय कार्यक्रम के स्थान एवं तारीखों की घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता है। कार्यक्रम स्थल * राज रिसॉर्ट्स, लाल बाग, नाकोड़ा रोड, जसोल, बालोतरा (राजस्थान) कार्यक्रम की तारीखें * 13 जून 2026 (शनिवार) * 14 जून 2026 (रविवार) चेक-इन समय * 12 जून 2026, सायं 4:00 बजे से चेक-आउट समय * 14 जून 2026, सायं 6:00 बजे महत्वपूर्ण सूचना * सभाकक्ष में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ 13 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे होगा। * 12 जून 2026 की संध्या को अभिभावकों एवं उम्मीदवारों का व्यक्तिगत परिचय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अतः सभी पात्र प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे 12 जून की शाम तक रिसॉर्ट में चेक-इन कर इस उपयोगी प्रक्रिया में अवश्य भाग लें। * प्रतिभागियों हेतु दो दिन एवं दो रात्रि के आवास, भोजन एवं जलपान की समुचित व्यवस्था रहेगी। सहभागिता से संबंधित आवश्यक जानकारी। यह व्यवस्था उनउम्मीदवारों एवं परिवारजनों के लिए है: * जिन्होंने पंजीकरण के समय व्यक्तिगत उपस्थिति का विकल्प चुना है तथा परिवारजनों के नाम एवं फोटो सहित विवरण अपलोड किया है, वे पंजीकृत प्रतिभागी ही इस आयोजन का हिस्सा होंगे। * जिन उम्मीदवारों ने केवल कैंडिडेट फॉर्म सबमिट किया है और व्यक्तिगत उपस्थिति का विकल्प नहीं चुना है वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे किन्तु उनका विवरण उम्मीदवारों की ई-बुक में अवश्य प्रकाशित किया जाएगा। * उम्मीदवारों के साथ परिवारजनों का तथा परिवारजनों के साथ उम्मीदवारों का उपस्थित रहना आवश्यक है। अन्य सहभागिता * कार्यक्रम में कुछ स्वयंसेवक, पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य, आमंत्रित व्यक्ति व संगम मित्र भी सम्मिलित होंगे, जिन्हें व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजकर पंजीकृत किया जाएगा। आगामी सूचना * कार्यक्रम की विस्तृत कार्यसूची शीघ्र ही पृथक रूप से घोषित की जाएगी। आवश्यक अनुरोध * जो समाजबंधु उपर्युक्तानुसार इस कार्यक्रम में भाग लेने के पात्र हैं, उनसे निवेदन है कि अपने आने का कार्यक्रम सुनिश्चित करें। यात्रा आरक्षण समय पर करवा लें। आयोजन की मूल भावना, नीति एवं उद्देश्य की पूर्ति में अपना सहयोग प्रदान कर अनुग्रहीत करें। धन्यवाद। भवनिष्ठ, जेठानंद कीरी - 7791077900 अध्यक्ष रतनलाल कीरी- 9414108539 संयोजक, परिचय संगम 2026 पुष्पकुमार भूत- 9414134392 महासचिव जोधपुर, दिनांक: 19 अप्रैल, 2026

Read More
परिचय संगम 2026 की घोषणा
3/25/2026

परिचय संगम 2026 की घोषणा

श्री हिंगुलायै नमः ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा) वेबसाइट khatrisangam.org इमेल brahmkhatrimahasabha@gmail.com परिचय संगम 2026 की घोषणा माननीय समाज बंधुओं! जय श्री हिंगलाज। परिचय संगम 2025 को आपने एक सफल व ऐतिहासिक आयोजन बनाकर सुप्रबंधन का एक उदाहरण भी बताया। ऐसे आयोजन बार बार करने की आप राय प्रकट करते रहे हैं। आपकी आदेशात्मक राय का सम्मान करते हुये हमें परिचय संगम 2026 की घोषणा करते हुये अत्यन्त प्रसन्नता है। उद्देश्य * विवाह की बढती आयु पर ध्यानाकर्षण। * देरी से विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा। * सगाई संबंधों में व्याप्त जटिलताओं पर विचार। * विवाह योग्य उम्मीदवारों का पंजीकरण। * उम्मीदवारों व परिजनों का सम्मेलन आयोजित करना। * समाज में ही योग्य उम्मीदवारों की विद्यमानता से अवगत कराकर स्वजातीय विवाहों को प्रोत्साहित करना। कैसे * महासभा संचालित समाज की वेबसाइट पर उम्मीदवारों का पंजीकरण। * पंजीकृत उम्मीदवारों व परिवारों को सूचीबद्ध करना व आयोजन के बाद सूची का वेबसाइट पर प्रकाशन। * परिचय संगम 2026 का कार्यक्रम सुव्यवस्थित रुप से आयोजित करना। * कार्यक्रम में न केवल परिचय का आदान प्रदान करना बल्कि विवाह संबधों की जटिलताओं व अपेक्षाओं को समझना और समाधान की खोज करना। * विषय पर समाज के ही वरिष्ठ, प्रबुद्धजनों व युवाओं के सानिध्य में समस्या समाधान की ओर बढना। कार्यप्रवाह व कार्यप्रणाली * उम्मीदवारों के पंजीकरण के लिये 26.03.2026 को महासभा की वेबसाइट khatrisangam.org पर फॉर्म उपलब्ध होगा। * 26.03.2026 से पंजीकरण शुरु होगा व पंजीकरण की आखिरी तारीख 26.04.2026 होगी। * परिस्थिति देखकर तारीखों में परिवर्तन किया जा सकेगा जैसे संख्या (उदाहरणार्थ कार्यक्रम में भाग लेने वाले 150 +- 150 उम्मीदवार + 1000 परिजन) के आधार पर भी पंजीकरण की तारीखें समायोजित की जा सकेगी। * फॉर्म्स की जांचकर स्वीकृत करने की प्रक्रिया पहले दिन से आखिरी दिन चलती रहेगी। * इस बार फॉर्म का और सरलीकरण कर दिया गया है। * एक ही फॉर्म में एक ही परिवार (पैरेंट्स) के तीन उम्मीदवारों, कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक माता पिता या संरक्षक व एक अन्य परिजन का पंजीकरण कर लिया जायेगा। * इस प्रकार एक परिवार के अधिकतम तीन उम्मीदवार, दो माता-पिता या संरक्षक व एक अन्य परिजन कुल छः व्यक्ति कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। * यदि उम्मीदवार एक है तो कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों की अधिकतम संख्या चार होगी और यदि उम्मीदवार दो है तो पांच होगी। * उम्मीदवार या उम्मीदवारों के साथ माता, पिता या संरक्षक में से किसी एक का आना आवश्यक होगा। * कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रु 1000 अपना योगदान के रुप में फॉर्म भरते समय ओनलाइन जमा कराने हैं। * यह राशि पिछले संगम की राशि से ज्यादा है लेकिन लागत से अभी भी बहुत कम है। वृद्धि के पीछे आपके योगदान को महत्त्व व सम्मान देना है। * पंजीकृत उम्मीदवारों, पंजीकृत परिजनों, महासभा पदाधिकारियों, संरक्षकों, कार्यकारिणी सदस्यों, स्थानीय समाजों के आमंत्रित दो प्रतिनिधियों, आमंत्रित स्वयंसेवकों, परिचय संगम 2026 के संगम मित्रों व अन्य आमंत्रित बंधुओं को डिजिटल आईडी कार्ड भेजकर कार्यक्रम में भाग लेने का निवेदन किया जायेगा। * कार्यक्रम स्थल पर आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। * आवास हेतु कमरों व सभा स्थल पर सीटों का आबंटन ए आई का प्रयोग कर पहले ही कर दिया जायेगा। * कमरों व सभा स्थल पर आयोजकों व प्रतिभागियों सभी के द्वारा अनुशासन का पालन किया जायेगा। * आयोजकों व परिजनों की उपस्थिति में उम्मीदवारों के ग्रुप इंट्रॉडक्शन में ज्यादा समय दिया जायेगा। * उम्मीदवारों का स्टेज परिचय। * चयनित वरिष्ठजनों व युवाओं के समाधानपूर्ण सुझाव। * उम्मीदवारों की डायनेमिक ई बुक वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जायेगी, जिसका उपयोग रिश्ते खोजने में बाद में भी कर सकेंगे। फॉर्म कैसे भरें * नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक / टैप करने पर फॉर्म खुल जायेगा। https://khatrisangam.org/parichay-sangam/register फॉर्म का पाथ: khatrisangam.org➡Families Data➡Matrimonial➡Register * सबसे पहले एकाउंट क्रेडेन्सियल्स (यूजर नेम - आपका ई मेल आई डी) व पासवर्ड बनायें। ये याद रखें। वापस लॉगइन की आवश्यकता पड़ेगी। * एक फॉर्म में एक परिवार यानी सेम पैरेंट्स की अधिकतम तीन संतानों (योग्य उम्मीदवारों) का विवरण दे सकते हैं। * एक का विवरण भरने के बाद “एक और उम्मीदवार जोड़ें” बटन दबाने पर दूसरे उम्मीदवार का विवरण भरने का स्थान मिलेगा। ऐसे ही तीसरे का। महिला उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष व पुरुष उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष न्यूनतम होना आवश्यक है। * उम्मीदवार का फोटो अपलोड करें। * पिता / माता / संरक्षक का विवरण दें। उम्मीदवार के साथ इनमें से कम से कम एक का आना आवश्यक है। * कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति देने पर पिता, माता या संरक्षक व एक अन्य सदस्य का नाम भरें व उनके फोटो अपलोड करें। * उपस्थित होने वाले प्रति व्यक्ति रु 1000 योगदान स्वरूप देय हैं। कुल देय राशि की स्वतः गणना होकर जो बनती है, दिखेगी। उसका भुगतान यूपीआई से या नैफ्ट से करें। ट्रांजैक्शन आईडी भरें। भुगतान विवरण का स्क्रीनशॉट अपलोड करें। * “पंजीकरण करें” नामक बटन दबायें। पंजीकरण संख्या नोट करें। * पूरे विवरण व फॉर्म के पीडीएफ एटैचमेंट सहित आपको मेल प्राप्त होगी। * फॉर्म सबमिट करने के बाद भी करैक्शन संभव हैं। इसके लिये लॉगइन करें। एडिट करें। कहां व कब पंजीकरण पूरा होने के बाद कार्यक्रम में भाग लेने वालों की सही संख्या के आधार पर उपयुक्त स्थान व तारीखों की घोषणा की जायेगी। सक्षम सभा स्थल व आवास की एक साथ सुव्यवस्था आदर्श बजट में, निर्णय का आधार रहेगा। आग्रह * योग्य उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें। * अन्य योग्य उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें। * स्थानीय समाज व स्वयंसेवक फॉर्म भरवाने में मदद करें। आवश्यकता हो तो शिविर भी आयोजित करें। * मातृशक्ति के योगदान से ही यह कार्यक्रम सफल होता है। पूर्ववत अपना आशीर्वाद प्रदान करें। * समाज के चैनल्स, ग्रुप्स से प्रमोशन का आग्रह है। * प्रत्येक समाज बंधु इस आयोजन इसका ब्रांड क्रियेटर है। उसी रुप में पूर्ववत सहयोग की अपेक्षा है। * संगम मित्रों से योगदान आमंत्रित है। योगदान राशि की घोषणा आवश्यकता देखकर बाद में की जायेगी। इस प्रकार परिचय संगम 2026 की आयोजना आपके समक्ष है। इसे सफल बनाने में आप सभी के सहयोग की अपेक्षा है। धन्यवाद। भवनिष्ठ, पुष्प कुमार भूत जेठानंद कीरी महासचिव अध्यक्ष 9414134392 7791077900

Read More
क्षेत्रानुसार महिला समन्वयक का मनोनयन
3/11/2026

क्षेत्रानुसार महिला समन्वयक का मनोनयन

महासभा के कार्यक्रमों - महिला सशक्तिकरण हेतु महिला प्रकोष्ठ का गठन, परिचय संगम 2026, डिजीटल डाटाबेस बनाना जैसे वेबसाइट में प्रॉफेशनल्स व परिवारों को जोड़ना - की सफलता में महिला शक्ति के योगदान को महत्वपूर्ण मानकर महासभा ने क्षेत्रवार महिला समन्वयक मनोनीत करना निश्चित किया है। तदनुसार श्रीमती ऊषा अनिलजी भूत को जैसलमेर के लिये समन्वयक मनोनीत किया गया है। 10 मार्च, 2026 को जैसलमेर सम्पन्न एक बैठक में महासभा मंत्री ने यह घोषणा की।

Read More

Programs & Events

No programs available

Khatri Mahasabha Logo

ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा)

A digital platform for our community, fostering unity, transparency, and growth. Serving the Brahmkshatriya Marwadi community across India.

Contact Us

Headquarters

15/287, Chopasani Housing Board,
Jodhpur, Rajasthan - 342008

Disclaimer: ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री समाज की धरोहर से संबंधित जानकारी समाजबंधुओं के सहयोग से संकलित की गई है। इसका विवरण वेबसाइट पर उसी आधार पर प्रस्तुत किया गया है। कुछ जानकारी इंटरनेट एवं सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध स्रोतों से भी ली गई है। यदि किसी तथ्य में सुधार या अतिरिक्त जानकारी हो, तो समाज के हित में उसका स्वागत है।

© 2026 ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा). All rights reserved.