Scholarships

महासभा नीड कम मैरिट लोन स्कॉलरशिप

महासभा द्वारा छात्रवृत्ति वितरित की जाती रही है। वर्ष 2025 में छात्रवृत्ति नीति पुनर्लिखित व पुनः निर्धारित की गई।

महासभा नीड कम मैरिट लोन स्कॉलरशिप पॉलिसी डॉक्युमेंट जारी किया गया और उसके अनुसार कोष प्रबंधन व छात्रवृत्ति वितरण का काम शुरू हो गया है।

नयी नीति का मूल उद्देश्य है: समाज के होनहार व जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में योगदान देना व वे जब सफल हो जायें तब अन्य विद्यार्थियों के योगदान हेतु छात्रवृत्ति लौटाकर अपना कर्तव्य निभा सकें।

स्वाभिमान युक्त यह प्रक्रिया सफल होने व दूसरों को सफल बनाने की योजना है।

शिक्षा मित्र बनें

प्रारंभिक अवस्था में कोष प्रबंधन हेतु शिक्षा मित्रों से वार्षिक अंशदान लेने का प्रावधान है। यह अंशदान समाज जनों से आमंत्रित है।

शिक्षा मित्र: ₹5,100/-
शिक्षा परममित्र: ₹11,000/-

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें

नीति के अनुसार योग्य विद्यार्थियों से भी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित हैं। फॉर्म को पूरा भरें व वांछित प्रलेख संलग्न करें।

न्यूनतम 60% अंक आवश्यक
वार्षिक आय ₹5 लाख या कम

छात्रवृत्ति पॉलिसी डॉक्युमेंट

इस दस्तावेज़ का अध्ययन करें

पात्रता मानदंड

विद्यार्थी मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय समाज का होना चाहिए
पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए
परिवार की वार्षिक आय ₹5 लाख या उससे कम होनी चाहिए
उसी शैक्षणिक सत्र के लिए समाज की किसी अन्य संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होनी चाहिए
एक परिवार से केवल एक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति मिल सकती है

उच्च शिक्षा की परिभाषा

कक्षा 12 (उच्च माध्यमिक) पूर्ण करने के बाद UGC, AICTE, राज्य या विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा, डिग्री या व्यावसायिक योग्यता प्राप्त करना।

स्नातक पाठ्यक्रम (BA, BSc, B.Com, BBA, B.Tech, MBBS, आदि)
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (MA, MSc, M.Com, MBA, आदि)
व्यावसायिक पाठ्यक्रम (CA, CS, CMA, LLB, Nursing, Pharmacy, आदि)
मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम एक वर्षीय डिप्लोमा और प्रमाणन पाठ्यक्रम
भारत या विदेश में उच्च शिक्षा

शामिल नहीं: स्कूली शिक्षा (कक्षा 1 से 12), गैर-शैक्षणिक या शौक पाठ्यक्रम (संगीत, चित्रकला आदि), एक वर्ष से कम अवधि के पाठ्यक्रम

आवश्यक दस्तावेज़

पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड)
पासपोर्ट साइज फोटो
पिछली परीक्षा की अंकतालिका
आय प्रमाण पत्र
प्रवेश पत्र / संस्था में प्रवेश का प्रमाण
पाठ्यक्रम का विवरण (Prospectus)
संस्था के बैंक खाते का विवरण

शिक्षा मित्र / शिक्षा परममित्र

शिक्षा मित्र

₹5,100/-

वार्षिक अंशदान

लक्ष्य: 200 सदस्य

"शिक्षा मित्र" की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा

शिक्षा परममित्र

₹11,000/-

वार्षिक अंशदान

लक्ष्य: 100 सदस्य

"शिक्षा परममित्र" की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा

छात्रवृत्ति की प्रकृति

यह एक ब्याज-मुक्त ऋण जैसी वित्तीय सहायता है। प्राप्तकर्ताओं से अपेक्षा है कि वे रोजगार प्राप्त करने के बाद इसे वापस करें।

पुनर्भुगतान: रोजगार प्राप्त करने के बाद 24 मासिक किश्तों में या एकमुश्त

आपसी सहयोग की भावना से आगे बढ़ने की इस योजना को सफल बनाने का आह्वान है

Khatri Mahasabha Logo

ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा)

A digital platform for our community, fostering unity, transparency, and growth. Serving the Brahmkshatriya Marwadi community across India.

Contact Us

Headquarters

15/287, Chopasani Housing Board,
Jodhpur, Rajasthan - 342008

Disclaimer: ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री समाज की धरोहर से संबंधित जानकारी समाजबंधुओं के सहयोग से संकलित की गई है। इसका विवरण वेबसाइट पर उसी आधार पर प्रस्तुत किया गया है। कुछ जानकारी इंटरनेट एवं सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध स्रोतों से भी ली गई है। यदि किसी तथ्य में सुधार या अतिरिक्त जानकारी हो, तो समाज के हित में उसका स्वागत है।

© 2026 ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा). All rights reserved.