श्री हिंगुलायै नमः

ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा)

मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय समाज का केंद्रीय संगठन

Akhil Bhartiya Marwadi Brahmkshatriya community united for social, cultural, and educational upliftment.

Secure|Community|Heritage
Vision Sangam 2026 Seal
Upcoming Event

समाज चिंतन एवं विज़न संगम – 2026

संगम विचारों का, संकल्प भविष्य का

Vision Sangam 2026 · September 2026 · Jodhpur

समाज के वर्तमान एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार करने हेतु आयोजित एक ऐतिहासिक चिंतन।

🌸 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न / Event Concluded

परिचय संगम 2026

Parichay Sangam 2026 — Matrimonial Meet

पंजीकृत प्रत्याशियों की PDF ई-बुक एवं ऑनलाइन मैट्रीमोनियल डायरेक्टरी अब उपलब्ध है।
The complete e-Book and online matrimonial directory are now live.

खत्रीसंगम में आपका स्वागत है

Welcome to Khatrisangam

ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा) द्वारा सृजित व ब्रह्मक्षत्रिय समाज को समर्पित इस वेब साइट में आपका स्वागत है।

इस वेबसाइट का एक हिस्सा समाज के बारे में (About Samaj) नामक विभाग से है। इसमें दी गयी सामग्री हमारे समाज के प्रकाशनों, वेब साइट्स, संस्थाओं के प्रतिवेदन, समाज बंधुओं से बातचीत, इंटरनेट व सार्वजनिक मंचों पर उपलब्ध जानकारियों व छाया चित्रों और कार्यकर्ताओं की जानकारी पर आधारित है। समाज व सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक दृष्टिकोण केंद्रित किया गया है। आशा है इस वेबसाइट पर संचित ये जानकारियां सभी के लिये विशेषतः नयी पीढी व आने वाली पीढियों के लिये उपयोगी व ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी।

फैमीलीज डाटा में सभी परिवारों व परिवारजनों का विस्तृत विवरण फीड करने हेतु आप आमंत्रित हैं। इससे परिवारों का बहुउद्देश्यीय डिजीटल रजिस्टर बनेगा, जो महत्वपूर्ण व उपयोगी सिद्ध होगा। विवाह योग्य युवक युवतियों की जानकारी भी इस रजिस्टर से मिलेगी तथा इस उद्देश्य के लिये समम समय पर विशेष प्रबंध जैसे परिचय संगम भी आयोजित किये जायेंगे।

प्रोफेशनल्स डायरेक्टरी के अन्तर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ जैसे प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ, उद्यमी, प्रोफेशनल्स, समाजसेवी आदि अपना विवरण फीड करने हेतु आमंत्रित हैं। इससे बनने वाली डायरेक्टरी से प्रोफेशनल्स अपना नेटवर्क स्थापित कर सकेंगे व समाज बंधु भी उनके बारे में जान सकेंगे। इनके वेबीनार, सेमीनार, कॉन्क्लेव, कॉन्फ्रेंस आदि भी आयोजित करने का प्रयास किया जायेगा।

घटनाओं, गतिविधियों व समाचारों का भी समावेश वेब साइट में किया जायेगा।

इस प्रकार समाज की संस्कृति, इतिहास, वर्तमान स्थिति व समाज की धरोहरों का प्रकाशन कर यह वेबसाइट भी समाज की धरोहर बनेगी। समाज संगठन व सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने का मंच भी यह वेबसाइट बनेगी। इस डिजिटल क्रांति में समाज के प्रत्येक बंधु की सहभागिता अपेक्षित है।

जय श्री हिंगलाज।

Our Mission

हमारा उद्देश्य

Unity / एकता

समस्त मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय समाज में एकता स्थापित करना और विविध सदस्यों को एक साथ लाना।

Social & Educational Upliftment

समाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वांगीण उन्नति करना।

Community Welfare

समाज के आबालवृद्ध, अनाथ, उपेक्षित, असहाय व कमजोर अंगों की सहायता करना।

Heritage & Culture

सामाजिक व सांस्कृतिक परम्पराओं को अक्षुण्ण रखते हुये बदलते समय के अनुसार परिष्कृत करना।

Services & Programs

Membership Registration

POPULAR

Join our growing community

  • Digital membership card
  • Member directory access
  • Event participation

Conclave 2026

UPCOMING

Annual community gathering

  • Networking sessions
  • Cultural programs
  • Business opportunities

Scholarships

EDUCATION

Supporting deserving students

  • Merit-based scholarships
  • Need-based assistance
  • Higher education support

Donor Program

CONTRIBUTE

Support community initiatives

  • Transparent fund usage
  • Tax benefits
  • Recognition programs

News & Updates

STAY INFORMED

Latest community news

  • Community announcements
  • Event coverage
  • Achievement highlights

Events & Programs

CONNECT

Community gatherings

  • Cultural events
  • Religious programs
  • Social gatherings
UPCOMING EVENT

Khatri Conclave 2026 - Meet, Greet & Unite

A landmark community initiative bringing together entrepreneurs, professionals & leaders

Latest News

Vision Convention 2026
7/26/2026

Vision Convention 2026

श्री हिंगुलायै नमः ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन – महासभा khatrisangam.org brahmkhatrimahasabha@gmail.com समाज चिंतन एवं विजन संगम – 2026 संगम विचारों का, संकल्प भविष्य का माननीय समाज बंधुओं! जय श्री हिंगलाज। समाज के वर्तमान एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चिंतन, संवाद एवं दूरदर्शी कार्ययोजना (Vision Program) तैयार करने के उद्देश्य से महासभा द्वारा सितंबर 2026 में जोधपुर में "समाज चिंतन एवं विजन संगम – 2026" आयोजित किये जाने की घोषणा करते हुये प्रसन्नता है। संगम में निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श व चिंतन किया जायेगा — - सगाई एवं वैवाहिक संबंधों में आ रही कठिनाइयाँ तथा उनके समाधान। - विवाह पश्चात उत्पन्न होने वाली चुनौतियाँ एवं सामाजिक सहयोग की व्यवस्था। - समाज के रीति-रिवाज व परम्परायें। - शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता कोष की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण। - युवा एवं महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन तथा उनकी सक्रिय सहभागिता। - समाज को ओबीसी में स्थान दिलाने के प्रयास। - राजनीति एवं प्रशासनिक सेवाओं में समाजबंधुओं की सक्रिय भागीदारी। - समाज के संगठन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त एवं प्रभावी बनाना। - महासभा की आमसभा एवं संविधान में आवश्यक संशोधनों पर विचार। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी समाजबंधु एवं समाजबहनों को इस ऐतिहासिक सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया जाता है। कृपया ₹500 का सहयोग-योगदान देकर यहां दिए गए पंजीकरण लिंक : https://khatrisangam.org/vision-convention-2026 के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म भरें तथा इस ऐतिहासिक चिंतन संगम के सहभागी बनें। समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आपके विचार, सुझाव एवं सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विजन संगम 2026 का मंच अभिव्यक्ति के लिये खुला रहेगा। जो समाजबंधु अथवा समाजबहन चिंतन संगम में अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण फॉर्म में अपनी अभिव्यक्ति देने की इच्छा अवश्य दर्ज करनी होगी। साथ ही, निर्धारित चार विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा, जिस पर वे अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। अतः रजिस्ट्रेशन फॉर्म में विचार अभिव्यक्ति कॉलम में “हां” चयनित करें व अपने विषय (किसी एक) पर टिक अवश्य करें। अभिव्यक्ति की समयावधि उपलब्ध समय एवं विषय की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित की जाएगी। प्रत्येक वक्ता से अपेक्षा होगी कि वे निर्धारित विषय पर ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने विचार रखेंगे। व्यापक चिंतन के बाद विजन प्रोग्राम की घोषणा की जाएगी। चिंतन व विजन संगम जोधपुर में आयोजित होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम स्थल व तारीख की घोषणा की जाएगी। आरंभिक तौर पर 800 समाज बंधुओं / बहनों के लिए व्यवस्था पहले आओ - पहले पाओ के सिद्धांत पर केंद्रित है। अतः आज ही पंजीकरण करें और चिंतन व परिवर्तन के सहभागी बनें। पंजीकरण की अंतिम तिथि : 31 अगस्त 2026. धन्यवाद। भवनिष्ठ, पुष्प कुमार भूत - 9414134392 जेठानंद कीरी - 7791077900 महासचिव अध्यक्ष

Read More
Parichay Sangam 2026 Online Directory now available
6/15/2026

Parichay Sangam 2026 Online Directory now available

🌸 *परिचय संगम 2026* *महासभा का प्रकल्प* 📖 *परिचय संगम 2026 के पंजीकृत प्रत्याशियों की PDF ई-बुक एवं ऑनलाइन मैट्रीमोनियल डायरेक्टरी अब उपलब्ध है।* 📘 *PDF E-Book* https://drive.google.com/file/d/1oj38uZgVjcmEyOTyoZqdwl5bBigqMFPd/view?usp=drivesdk 📌 *ऑनलाइन मैट्रीमोनियल डायरेक्टरी* https://khatrisangam.org/parichay-sangam/directory 💡 ऑनलाइन डायरेक्टरी अधिक स्मार्ट, सुविधाजनक एवं इंटरैक्टिव माध्यम है। ❤️ किसी प्रत्याशी में रुचि व्यक्त करने हेतु उसकी प्रोफ़ाइल खोलें और *"Express Interest"* बटन पर क्लिक करें। आपका संदेश संबंधित प्रत्याशी/परिवार को ई-मेल द्वारा प्रेषित हो जाएगा। 🔐 डायरेक्टरी का उपयोग करने के लिए *Parichay Sangam 2026 ID* अथवा *Family Registration ID* से लॉगिन करें। सभी पंजीकृत परिवारों एवं प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ। 🙏 *टीम, परिचय संगम 2026*

Read More
Parichay Sangam 2025 First Anniversary
5/31/2026

Parichay Sangam 2025 First Anniversary

🌸 *परिचय संगम 2025 की प्रथम वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएँ* 🌸 एक वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुई परिचय संगम 2025 की यह प्रेरणादायी यात्रा आज अपनी प्रथम वर्षगांठ पर पहुँच गई है। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के परिवारों, युवाओं एवं अभ्यर्थियों को जोड़ने वाला एक सशक्त सेतु सिद्ध हुआ है। अनेक परिचयों को संबंधों में परिवर्तित करने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिचय संगम का यह पावन अभियान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा समाज को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए आयाम प्रदान करता रहे। 💐 *परिचय संगम 2025 की प्रथम वर्षगांठ पर सभी आयोजकों, सहयोगियों, अभ्यर्थियों एवं परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।* 💐 *जय श्री हिंगलाज!* 🙏 *जय समाज!* 🌹

Read More

Upcoming Events

No upcoming events

Khatri Mahasabha Logo

ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा)

A digital platform for our community, fostering unity, transparency, and growth. Serving the Brahmkshatriya Marwadi community across India.

Contact Us

Headquarters

15/287, Chopasani Housing Board,
Jodhpur, Rajasthan - 342008

Disclaimer: ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री समाज की धरोहर से संबंधित जानकारी समाजबंधुओं के सहयोग से संकलित की गई है। इसका विवरण वेबसाइट पर उसी आधार पर प्रस्तुत किया गया है। कुछ जानकारी इंटरनेट एवं सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध स्रोतों से भी ली गई है। यदि किसी तथ्य में सुधार या अतिरिक्त जानकारी हो, तो समाज के हित में उसका स्वागत है।

© 2026 ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा). All rights reserved.