HomeAbout

About Khatri Mahasabha

Building bridges, fostering unity, and preserving our heritage for future generations

महासभा से एसोसिएशन तक

From Mahasabha to Association - Our Journey

समाज में केंद्रीय संगठन की कल्पना काफी पुरानी रही है और भूतकाल में समय समय पर इस ओर प्रयास किये जाते रहे हैं। औपचारिक केंद्रीय संगठन के न बनने से पूर्व भी समाज के सम्मेलन आयोजित होते रहे हैं व सामाजिक विषयों पर निर्णय लिये जाते रहे हैं।

1979 में स्थापित युवक मंडलों के केंद्रीय संगठन श्री ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी युवक परिषद् के अनुभवों व उसके द्वारा मासिक हिंगलाजज्योति के प्रकाशन के बाद आयी जागरूकता से समाज के अखिल भारतीय स्तर पर संगठन स्थापित की आवश्यकता और बलवती हुयी।

30-31 मई, 1987 - महासभा की स्थापना

समाज के अग्रणी महानुभावों ने युवाओं को साथ लेते हुये समाज के केंद्रीय संगठन के लिये प्रयास तेज किये। अंततः 30 व 31 मई, 1987 को जोधपुर में सम्पन्न "समस्त मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय समाज के सम्मेलन में अखिल भारतीय मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय महासभा की स्थापना हुयी।

सम्मेलन में समाज की 51 पंचायतों व संस्थाओं के चुने हुये 83 प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से विधान पारित कर महासभा का गठन किया।

1987 के विधान के अनुसार उद्देश्य

समस्त मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय समाज में एकता स्थापित करना।
राष्ट्र के अभिन्न अंग के रुप में समाज का विकास करना।
सामाजिक झगड़ों का निष्पक्षता से निपटारा करना।
समाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वांगीण उन्नति करना।
समाज में जागृति निर्माण कर कुरीतियों को दूर करना।
समाज के आबालवृद्ध, अनाथ, उपेक्षित, असहाय व कमजोर अंगों की सहायता करना व उन्हें सम्मानित स्थान दिलवाना।
1987 में पारित विधान

कार्यकारिणी समितियां

Executive Committees Timeline

प्रथम कार्यकारिणी / First Executive Committee

कार्यकाल: 31 मई, 1987 से 17 जून, 1990

5 members

द्वितीय कार्यकारिणी / Second Executive Committee

कार्यकाल: 17 जून, 1990 से 10 जून, 1993

5 members

तृतीय कार्यकारिणी / Third Executive Committee

कार्यकाल: 11 जून, 1993 से...

3 members

पुनर्गठित कार्यकारिणी (2022) / Reconstituted Committee

कार्यकाल: 10 अप्रैल, 2022 से...

5 members
वर्तमान / Current

वर्तमान कार्यकारिणी (2024) / Current Executive Committee

कार्यकाल: 29 सितंबर, 2024 से वर्तमान

5 members

Our Mission

हमारा उद्देश्य

Unity / एकता

समस्त मारवाड़ी ब्रह्मक्षत्रिय समाज में एकता स्थापित करना और विविध सदस्यों को एक साथ लाना।

Social & Educational Upliftment

समाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वांगीण उन्नति करना।

Community Welfare

समाज के आबालवृद्ध, अनाथ, उपेक्षित, असहाय व कमजोर अंगों की सहायता करना।

Heritage & Culture

सामाजिक व सांस्कृतिक परम्पराओं को अक्षुण्ण रखते हुये बदलते समय के अनुसार परिष्कृत करना।

Our Vision

Our digital platform is designed to serve our community, evolving with technology while staying true to our core values. Together, we build a legacy that will benefit generations to come.

Khatri Mahasabha Logo

ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा)

A digital platform for our community, fostering unity, transparency, and growth. Serving the Brahmkshatriya Marwadi community across India.

Contact Us

Headquarters

15/287, Chopasani Housing Board,
Jodhpur, Rajasthan - 342008

Disclaimer: ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री समाज की धरोहर से संबंधित जानकारी समाजबंधुओं के सहयोग से संकलित की गई है। इसका विवरण वेबसाइट पर उसी आधार पर प्रस्तुत किया गया है। कुछ जानकारी इंटरनेट एवं सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध स्रोतों से भी ली गई है। यदि किसी तथ्य में सुधार या अतिरिक्त जानकारी हो, तो समाज के हित में उसका स्वागत है।

© 2026 ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा). All rights reserved.