HomeFamilies DataMatrimonial

Matrimonial

वैवाहिकी - परिचय संगम

परिचय संगम

Parichay Sangam - Matrimonial Meet

परिचय संगम 2026

महासभा का प्रकल्प

परिचय संगम 2026 के पंजीकृत प्रत्याशियों की ऑनलाइन मैट्रीमोनियल डायरेक्टरी अब उपलब्ध है।

ऑनलाइन डायरेक्टरी अधिक स्मार्ट, सुविधाजनक एवं इंटरैक्टिव माध्यम है।

किसी प्रत्याशी में रुचि व्यक्त करने हेतु उसकी प्रोफ़ाइल खोलें और “Express Interest” बटन पर क्लिक करें। आपका संदेश संबंधित प्रत्याशी/परिवार को ई-मेल द्वारा प्रेषित हो जाएगा।

डायरेक्टरी का उपयोग करने के लिए Parichay Sangam 2026 ID अथवा Family Registration ID से लॉगिन करें।

सभी पंजीकृत परिवारों एवं प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ।

टीम, परिचय संगम 2026

सगाई-संबंधों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, चुनौतियाँ एवं समाधान

Engagement & Marriage — Historical Background, Challenges & Solutions

Download PDF / पीडीएफ डाउनलोड करें

आभार संदेश

परिचय संगम 2026 (महासभा का एक प्रकल्प) का यह सुंदर, सफल एवं अविस्मरणीय आयोजन आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हम हृदय से उन सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

हम सभी संगम मित्रों, स्वयंसेवक भाई-बहनों, आयोजन समिति, समन्वयक श्री रतनलालजी कीरी, आईटी टीम, बैक ऑफिस टीम एवं प्रत्येक सहयोगी के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने सेवा, समर्पण और टीम भावना के साथ इस आयोजन को सफलता के शिखर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साथ ही, सहयोगी संस्था के रूप में बालोतरा समाज संस्था का प्राप्त सहयोग एवं योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा, जिसके लिए हम उनके प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हैं।

हम सभी प्रतिभागी युवक-युवतियों, उनके अभिभावकों तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजबंधुओं का भी विशेष धन्यवाद करते हैं, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने इस संगम को सार्थकता एवं गरिमा प्रदान की।

किसी भी बड़े आयोजन में सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद अनजाने में कुछ त्रुटियाँ अथवा व्यवस्थागत कमियाँ रह जाना स्वाभाविक है। यदि किसी भी समाजबंधु को किसी प्रकार की असुविधा हुई हो अथवा हमारी किसी व्यवस्था या व्यवहार से ठेस पहुँची हो, तो हम उसके लिए विनम्रतापूर्वक क्षमाप्रार्थी हैं।

आप सभी का विश्वास, स्नेह एवं सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी विश्वास के साथ हम भविष्य में भी समाजहित के ऐसे प्रयासों को और अधिक सफल एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लेते हैं।

🙏 आप सभी का हृदय से धन्यवाद, साधुवाद एवं अभिनंदन। 🙏

पुष्पकुमार भूत

महासचिव

जेठानंद कीरी

अध्यक्ष

महासभा

समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय आदान-प्रदान कराना महासभा का एक उद्देश्य व कार्य है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु परिचय संगम 2025 का आयोजन महत्वपूर्ण, उपयोगी व उत्साहवर्द्धक सिद्ध हुआ। ऐसे आयोजन बार बार करते रहने की मांग आ रही है। तदनुसार परिचय संगम का आयोजन फिर किया जायेगा।

परिचय संगम 2025 eBook

परिचय संगम 2025 की पूर्ण पुस्तिका डाउनलोड करें

Privacy / गोपनीयता

सभी पंजीकृत प्रत्याशियों का डेटा पूर्णतः गोपनीय रखा जाता है। कोई भी व्यक्ति (पंजीकृत प्रत्याशी सहित) अन्य प्रत्याशियों का डेटा नहीं देख सकता। केवल प्रशासक ही सभी डेटा देख सकते हैं। कार्यक्रम के बाद सभी प्रत्याशियों की जानकारी एक eBook (PDF) में प्रकाशित की जाएगी।

All registered candidate data is kept strictly confidential. No user (including registered candidates) can view other candidates' data. Only admin has access. After the event, a consolidated eBook will be published.

Khatri Mahasabha Logo

ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा)

A digital platform for our community, fostering unity, transparency, and growth. Serving the Brahmkshatriya Marwadi community across India.

Contact Us

Headquarters

15/287, Chopasani Housing Board,
Jodhpur, Rajasthan - 342008

Disclaimer: ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री समाज की धरोहर से संबंधित जानकारी समाजबंधुओं के सहयोग से संकलित की गई है। इसका विवरण वेबसाइट पर उसी आधार पर प्रस्तुत किया गया है। कुछ जानकारी इंटरनेट एवं सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध स्रोतों से भी ली गई है। यदि किसी तथ्य में सुधार या अतिरिक्त जानकारी हो, तो समाज के हित में उसका स्वागत है।

© 2026 ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन (महासभा). All rights reserved.